संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ-भारत बनाओ यात्रा 5वें दिन नारायणपुर/ बिहपुर/खरीक में

दिल्ली, राजघाट से 23 फरवरी को निकली “संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ-भारत बनाओ यात्रा” 2 मार्च को मटिया (असम) डिटेंसन सेंटर, तक जाएगी।

यात्रा आज 27 फरवरी को भागलपुर सीमा में नारायणपुर, बिहपुर होकर खरीक प्रखंड के इमदादिया मदरसा मैदान में मौजूद लोगों को संबोधित किया।यात्रा दल के नेतृत्व कर रहे रेमण मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी के उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को अब महिलाएँ ही बचा सकती है। जो सड़कों पर मोर्चा संभाल ली है। हम देश के सभी शोषित वंचित और ख़ासकर मुस्लिम महिलाओं से अपील करते हैं कि वो इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ दें।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तहसीन अहमद, पंजाब के मजदूर नेता सरदार मुख्तयार सिंह, जामिया मिलिया कोडिनेशन कमिटी के शाहिल अहमद, भूतपूर्व सेनानी बलवंत सिंह यादव ने कहा हम भारत के लोग सड़क पर उतर चुके हैं। हम अपनी साझी संघर्ष साझी विरासत को खत्म नहीं होने देंगे। पहले लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बाबा साहब अंबेडकर ने लड़ी अब हमसबकी बारी है। इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहें हैं।

यात्रा के सभी 17 सदस्यों को खादी ग्राम मिरजाफरी की ओर से नजाकत अली व मौलाना अफरोज साहब ने अंग वस्त्र देकर सभी का स्वागत किया।

मौके पर संविधान बचाओ देश बचाओ समिति के मौलान मुस्तफा जफर, मो मजहर, भूतपूर्व मुखिया मन्नान, हाजी अनवार, मो शमीम, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन व सोशलिस्ट युवजन सभा के अनुपम आशीष, सोहराब बाबू, मो आदिल, पुनिम बैठा, सहित कई एक सामाजिक नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए यात्रा दल की भागलपुर में अगुवाई करते हुए सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य, देश के अमन पसंद लोगों को जोड़ना, भाईचारे को मजबूत करना और डिटेंसन कैम्प की सच्चाई आम अवाम तक पहुँचाना, भाजपा और सहयोगी दलों की षडयंत्रकारी योजनाओं का पर्दाफाश करना है। सभा में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी रही।

महात्मा गाँधी, खान अब्दुल गफ्फार खान. भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, आचार्य नरेंद्र देव, डॉ लोहिया, डॉ. अंबेडकर, अरुणा आसफ अली, कमला देवी चटोपाध्याय, जयप्रकाश नारायण  के सपनों का भारत बने, इस विचारधारा के साथ यह यात्रा असाम के लिए आगे बढ़ गई।

गौतम कुमार प्रीतम 

महासचिव

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *