सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) पश्चिम बंगाल यूनिट का सम्मेलन हुआ सम्पन्न

पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बने तरूण बनर्जी।

राज्य सम्मेलन में पहुँचे  राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल सुराणा, महासचिव गौतम कुमार प्रीतम, सोशलिस्ट युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव प्रदीप साह, युवजन सभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम आशीष।

पश्चिम बंगाल के छः जिलों से  शामिल हुए 160 सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए । सम्मेलन में मौजूद लोगों ने एकमत होकर तरूण बनर्जी को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया।

 मुरारीपुकूर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल सुराणा ने कहा छद्म राष्ट्रवाद, पूँजीवाद और साम्प्रदायिक कोख से जन्मे दक्षिणपंथियों ने भारतीयों को गृहयुद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का मानना है जब तक सामाजिक न्याय के सवालों को हल करके ही हम भारत के लोग मजबूत हो सकते हैं। किसानों को लागत का डेड़ गुणा दाम मिले और समय पर मिले, मजदूरों को सरकारी चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के वेतना में एक दिन का जो भी मूल्य होता है वह मजदूर को मिले तथा मजदूरों को काम की गारंटी करो।

पार्टी के महासचिव गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा कैसे होगी वो भारतीय संविधान के प्रस्तावना में ही इंगित है। देश की बहुजन आबादी हाशिए पर है। जब तक इनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता सम्मान पूर्वक नही हो जाता है तबतक सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के लिए यह प्रमुख सवाल रहेगा। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) मानती है कि भारत को मजबूत करने के लिए समान स्कूल शिक्षा प्रणाली गुणवत्तायुक्त और मुफ़्त शिक्षा की व्यवस्था हो, रोजगार मौलिक अधिकार में रहे, शोषित वंचितों को विशेष तब तक दी जाए जब तक सामाजिक न्याय का सवाल हल नहीं हो जाता है।

सोशलिस्ट युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुमार कहा कि सोशलिस्ट युवजन सभा देश में बढ़ते बेरोजगारी, अन्याय, महिला उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर समाज को जागरूक करें और संघर्ष करें।

सम्मेलन की शुरुआत क्रांतिकारी गीतों से हुई। मौके पर मजूद थे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सागरिका बनर्जी स्थानीय साथी में मिठ्ठू घटक, डॉ रत्ना पाल, सुजित आचार्य, संजय नाथ, रोहित शाव, नारायण साधुका, निताय घोष, सुमिता राय, मिहिर दत्त सहित कई एक थे।

मंच की अध्यक्षता पन्नालाल सुराणा व संचालन तरूण बनर्जी ने किया।

धन्यवाद ।

तरूण बनर्जी

प्रदेश अध्यक्ष

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया), पश्चिम बंगाल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *