देश का बुद्धिजीवी मौन हैं

देश की राजधानी दिल्ली में कल से जाफराबाद में लगातार हिंसा की खबरे आ रही हैं | दिल्ली सरकार यह कहकर लगातार बच रही हैं की हम क्या कर सकते हैं पुलिस तो केंद्र सरकार के हाथ में हैं | क्या बुद्धिजीवी केजरिवाल से कुछ सवाल करेंगे | मैं बुद्धिजीवियों से इसलिए कह रहा हूँ की बुद्धिजीवी अरोक्ष -परोक्ष रूप से लगातार केजरिवाल का समर्थन करते रहते हैं | सवाल इस प्रकार हैं –

  1. केजरिवाल सरकार CAA, NRC, NPR के समर्थन में केंद्र सरकार के साथ हैं या दिल्ली में CAA, NRC, NPR के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ ?
  2. यदि आप आंदोलन के साथ या खिलाफ हैं तो खुलकर बोलते क्यों नहीं ?
  3. यदि आप आंदोलन के साथ हैं तो आंदोलन कर रहे लोगों के समर्थन में सड़क पर क्यों नहीं उतरते ? जबकि आप सड़क से लड़ाई लड़कर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं |
  4. आप बार-बार लॉ एण्ड ऑर्डर का बहाना बनाकर साबित क्या करना चाहते हैं ?
  5. भाजपा के लोगों द्वारा लगातार भरकाऊ व्यान बाजी पर भी आप चुप क्यों हैं ?
  6. आरक्षण के आप समर्थन में हैं या खिलाफ ?
  7. देश भर में आरक्षण के समर्थन में चल रहे आंदोलन पर आपकी क्या राय हैं ?
  8. दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले कॉलेज में अब तक पर्मामेंट appoinment क्यों नहीं हुआ ?
  9. सवाल बहुत हैं लेकिन क्या जो सवाल यहाँ दिया गया हैं वो सवाल बुद्धिजीवी केजरिवाल से करेंगे ?

श्याम गंभीर
प्रमुख महासचिव
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *