साथियों,
माननीय न्यायालय ने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ को आदेश दिया था कि वह अनिवार्य एवं मुफ्त शिक्षा कानून-२००९ के तहत बच्चों का दाखिला ले, लेकिन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ ने बच्चों का दाखिला नहीं लिया है। दिनांक १५-०९-२०१५ को खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं कोर्ट के आदेशों का पालन करने हेतु बच्चों को लेकर सिटी मांटेसरी स्कूल एडमिशन हेतु गए थे परन्तु स्कूल ने बच्चों का दाखिला नहीं लिया है. जो माननीय न्यायलय के आदेशों की अवहेलना है. माननीय न्यायलय के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए दिनांक 22-09-2015 को डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रतिमा, हाई कोर्ट के सामने, ग्लोब पार्क के पास, कैंसर बाग़, लखनऊ (उत्तर
प्रदेश) में ११ बजे प्रातः से प्रदर्शन होगा। इसमे माननीय न्यायलय से अनुरोध किया जायेगा कि वह अपने आदेशों का पालन कराने हेतु सरकार को निर्देश दे. सभी साथियों कार्यकर्ताओं, जनता से अनुरोध है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनायें।
निवेदक: सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया), उत्तर प्रदेश। संपर्क: गिरीश कुमार पाण्डेय-9415402311, डॉ संदीप पाण्डेय-0522-2347365, चुन्नीलाल-9839422521, आलोक सिंह-8756222696, शरद पटेल-9506533 722, जानकी प्रसाद गौड़- 9532024994, मुन्नालाल-9452755765, शहजादी-8543865625 प्रदर्शन स्थल: डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रतिमा, हाई कोर्ट के सामने, ग्लोब पार्क के पास, कैंसर बाग़, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समय: 11 बजे प्रातः दिन: मंगलवार

Leave a Reply