Farmers Rights
-

मंदसौर पुलिस गोली चालन की तीसरी बरसी पर चला ‘कर्जा मुक्ति पूरा दाम’ अभियान, मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
मन्दसौर पुलिस गोली चालन में शहीद किसानों की 6 जून को तीसरी बरसी है, लेकिन गोली चालन करने वाले पुलिसकर्मियों पर ना तो हत्या के मुकदमें दर्ज किये गये और ना ही किसानों पर लादे गये फर्जी मुकदमों का खात्मा किया गया है। मन्दसौर के 6 शहीद किसानों का स्मारक भी नही बना है।


