जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने हेतु सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की लखनऊ में साइकिल रैली

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक ४ जुलाई, २०२०

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) जो अपने आप को भारत की हरित पार्टी भी मानती है ने आज लखनऊ में एक साइकिल रैली निकल कर जीवाश्म ईंधन पर हमारी निर्भरता कम करने का सन्देश दिया तथा पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की जिससे जरूरी चीजों, जैसे सब्ज़ियों, की कीमतें बढ़ गयी हैं।  सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) यह भी मानती है की निजी इंजन से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए और सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिये। वृद्ध, शारीरिक रूप से चुनौती का सामना करने वालों या किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए टैक्सी सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। एम्बुलेंस सेवा मुफ्त होनी चाहिए। सरकारी विभागों में सिर्फ पुलिस व स्वस्थ्य विभाग की अपनी गाड़ियां होनी चाहिए, शेष सभी, जिसमे मंत्री, न्यायाधीश व अफसर भी शामिल हैं, को सार्वजनिक साधन का ही प्रयोग करना चाहिए। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) मानती है की पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए पेट्रोल डीजल के विकल्प खोजने ही पड़ेंगे और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देना होगा।   आज लखनऊ में मुरमुरी टोला, ठाकुरगंज से साईकिल रैली दिन में साढ़े दस बजे  शुरू हुयी और पार्टी जिला कार्यालय, चौक होते हुये शहीद स्मारक पर दिन में बारह बजे समाप्त हुयी जिसका नेतृत्व पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष बाबू मोहम्मद अतीक ने किया। उनके अलावा रैली में जिला अध्यक्ष सलमान राइनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, लखनऊ उत्तर के उपाध्यक्ष शानू अब्दुल जब्बार, वीरेंदर गुप्ता, राम किशुन, विजय कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, बाबर नक़वी, मोहम्मद इरफ़ान, शिवम् सिंह, मोहम्मद शाकिर, शहाबु खान, अब्दुल मन्नान, जावेद खान, श्रीपाल व शुभम कश्यप भी शामिल थे।


संदीप पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया), फ़ोन: ०५२२ २३५५९७८, ९३३५२८१९७६ (सलमान राइनी), ७००७९१८६००, ९३३५१३३३९० (मोहम्मद अहमद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *