सोषलिस्ट पार्टी (इंडिया) के उम्मीदवार दिल्ली, उत्तर प्रदेष, राजस्थान, मध्य प्रदेष, छत्तीस गढ़, महाराष्टा, आसाम, नागालैंड, आंध्र प्रदेष, केरल से लोकसभा चुनाव 2014 लड़ रहे हैं। चुनाव के मूलभूत खर्च के लिए हम आपसे आर्थिक सहायता करने का निवेदन करते हैं। आप अपना चेक/ड्राफ्ट सोषलिस्ट पार्टी (इंडिया) अथवा सोषलिस्ट पार्टी (इंडिया) दिल्ली के नाम से दिल्ली कार्यालय के पते (11 राजपुर रोड,, दिल्ली 110054) पर भेज सकते हैं। आप चंदे की राषि सीधे सोषलिस्ट पार्टी (इंडिया), इलाहाबाद बैंक, अहमदाबाद, Ac/No. 50065914767, I.F.S. Code Alla 0212227 अथवा सोषलिस्ट पार्टी (इंडिया) दिल्ली, नैनीताल बैंक, विकास मार्ग, दिल्ली, Ac/No. 1001054, I.F.S. Code NTBL0DEL065 में भी सीधे ट्रांसफर कर सकते हैं। इक्ठ्ठा किए गए कोष की राशि का ब्यौरा/खर्च प्रत्येक सहयोगकर्ता को पार्टी के कोषाध्यक्ष की तरफ से भेजा जाएगा।

इस अपील के साथ हम याद दिलाना चाहते हैं कि एक नया, प्रतिबद्ध समाजवादी भारत बनाने और देश की आजादी को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ 28 मई 2011 को हैदराबाद में सोशलिस्ट पार्टी की पुनस्र्थापना की गई थी। पिछले दो दषक के नवउदारवादी हमले के चलते भारत का संविधान और संप्रभुता खतरे में पड़ गए हैं। इस दौरान, जीवन के हर क्षेत्र में सभी नागरिकों की बराबरी और उन्नति सुनिश्चत करने वाले भारत के संविधान के मूलभूत दर्षन की ज्यादातर मुख्यधारा पार्टियों ने उपेक्षा कर दी है। संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों के बजाय भारत की सरकारें विश्व बैंक, आईएमएफ, डब्ल्यूटीओ और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के निर्देशों का पालन कर रही हैं। नतीजा सामने है: लाखों किसानों की आत्महत्याएं, बड़े पैमाने पर विस्थापन, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, बीमारी, अशिक्षा, अपराध और देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा पर भारी पड़ता कट्टरतावाद।

देश की अर्थव्यवस्था, राजनीति, शिक्षा और संस्कृति पर नवसाम्राज्यवादी ताकतों का शिकंजा कसता जा रहा है। लंबे संघर्ष और अनेक भारतवासियों की कुर्बानियों के बाद हासिल की गई आजादी खतरे में पड़ चुकी है। एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को अढ़ाई सौ सालों तक लूटा और गुलाम बनाए रखा। अब सैंकड़ों बहुराष्ट्रीय कंपनियां देश में घुस आई हैं और कीमती संसाधनों को लूट रही हैं। भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद से ग्रस्त देश की प्रचलित राजनीति नवसाम्राज्यवादी हमले का मुकाबला करने के बजाय उन ताकतों की एजेंट बन गई है।

सोशलिस्ट पार्टी आचार्य नरेंद्रदेव, जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, अच्युत पटवर्धन, एसएम जोशी, युसुफ मेहरअली, साने गुरुजी, कमलादेवी देवी चट्टोपाध्याय, अरुणा आसफ अली, मधु लिमये, किषन पटनायक, सुरेंद्र मोहन जैसे स्वतंत्रता सेनानियों, समाजवादी विचारकों और नेताओं की विरासत से प्रेरणा लेकर देश में वैकल्पिक राजनीति और व्यवस्था के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।

हमें आषा है आप अपनी मेहनत की कमाई का कुछ अंष देकर इस अत्यंत कठिन और लंबा चलने वाले संघर्ष को सफल बनाने में साथ देंगे।

भाई वैद्य (अध्यक्ष), जस्टिस राजेंद्र सच्चर (वरिष्ठ सदस्य), कुलदीप नैयर (विषेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी), पन्नालाल सुराणा (चेयरमैन, संसदीय बोर्ड), संदीप पांडे, अखाई आचुमी, बलवंत सिंह खेड़ा (उपाध्यक्ष), डॉ. प्रेम सिंह, ओंकार सिंह, नूरुल अमीन (महासचिव), जयंती पांचाल (कोषाध्यक्ष), डॉ. अभिजीत वैद्य (अध्यक्ष, सोषलिस्ट युवजन सभा), वर्षा गुप्ते (अध्यक्ष, सोषलिस्ट महिला सभा) गिरीष पांडे (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेष), रेणु गंभीर (अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेष) बाला साहेब पाटनकर (अध्यक्ष, महारष्ट्र), राजषेखरन नायर (अध्यक्ष, केरल), डॉ. श्रीराम आर्य (अध्यक्ष, राजस्थान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *