सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के लखनऊ कार्यालय में उ.प्र. पंचायत चुनावों में विजयी जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

पंचायतों के सशक्तिकरण से स्वशासन आएगा – पी.एन. कलकी

आज सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के कार्यालय, लोहिया मजदूर भवन, लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित कर हाल में ही उ.प्र. में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के चुनावों में विजयी निम्नलिखित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

1. राज रानी, ग्राम प्रधान, मझेरिया कलां, जि. उन्नाव
2. मुन्नी देवी, ग्राम प्रधान, धुर्रिया, जि. मिर्जापुर
3. खुशी लाल यादव, ग्राम प्रधान, टांडा सातन, जि. उन्नाव
4. श्याम लाल, ग्राम प्रधान, रामपुर मढि़या, जि. सीतापुर
5. राजेश कुमार, ग्राम प्रधान, महमदपुर झबरा, जि. सीतापुर
6. मुजीबुर्रहमान, ग्राम प्रधान, महिमापुर, जि. सीतापुर
7. प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान, चांदपुर फरीदपुर, जि. सीतापुर
8. राम नरेश आजाद, ग्राम प्रधान, मानपुर काजीनगर, जि. सीतापुर
9. अजय कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वि.ख. सण्डीला, जि. हरदोई
10. पप्पू, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वि.ख. रामपुर मथुरा, जि. सीतापुर
11. राम सिंह वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वि.ख. रामपुर मथुरा, जि. सीतापुर
12. अवधेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वि.ख. गोंदलामऊ, जि. सीतापुर

सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के समर्थन से कुल बीस ग्राम प्रधान – 9-9 सीतापुर व उन्नाव में और 1-1 मिर्जापुर व कन्नौज में निर्वाचित हुए हैं। पार्टी के समर्थन से ग्यारह क्षेत्र पंचायत सदस्य – 6 सीतापुर से, 4 उन्नाव से व एक हरदोई से निर्वाचित हुए हैं तथा कन्नौज से संयुक्त रूप से बहुजन समाज पार्टी के साथ एक जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए मताधिकारी संघ के पी.एन. कलकी ने ग्राम प्रधानों को बताया कि गांव में उनकी सरकार है। ग्राम सभा विधायिका है, ग्राम पंचायत कार्यपालिका व न्याय पंचायत न्यायपालिका। किंतु न्याय पंचायत के चुनाव ही नहीं होते। मताधिकारी संघ के ही राकेश गोयल ने कहा कि यदि संविधान में दिए गए अधिकार ग्राम पंचायतों को मिल जाएं तो ग्राम स्वराज्य का सपना साकार हो जाए।
सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) ने कार्यक्रम में आए उर्पयुक्त जीते हुए उम्मीदवारों के साथ ही चुनाव लड़े किंतु न जीत पाने वाले उम्मीदवारों को भी सम्मानित किया। सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करने और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है।

शरद पटेल, 9506533722, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), मीडिया प्रभारी
चुन्नीलाल, 9839422521, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), संगठन मंत्री
परमेश्वर दयाल गुप्ता, 9935131114 – कार्यक्रम के फोटो हेतु सम्पर्क करें


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *