इटौंजा के निकट ग्राम भीखमपुर निवासी गोविन्द (लोध) राजपूत की पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद मौत

इटौंजा, जिला लखनऊ, के सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के कार्यकर्ता अमर शिवा मिश्रा, 9140529159, के माध्यम से पता चला है की इटौंजा के निकट ग्राम भीखमपुर निवासी गोविन्द (लोध) राजपूत नमक व्यक्ति किसी आपसी विवाद में २८/६/२० को  दंड प्रक्रिया संहिता की धारा १५१ के तहत थाने में निरुद्ध किया गया। अगले दिन सुबह जब उसके परिवार वाले उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में थाने से वापस ले गए तो कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गयी । तमिल नाडु में हाल में हुयी दिल दहलाने वाली घटना जिसमें पिता पुत्र को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद वे मौत के शिकार हो गए सवाल खड़ा करती है की हमारे थानों में क्या हो रहा है? हम गोविन्द राजपूत की मौत की वजह की जांच की मांग करते हैं ।

संदीप पण्डेय, उपाध्यक्ष, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

फ़ोन: ०५२२ २३५५९७८


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *