महिला आॅगनबाड़ी कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश
41/557, डा0 तुफैल अहमद मार्ग, लोहिया मजदूर भवन, नरही, लखनऊ।
फोन न0-0522-2286423 फैक्स न0-0522-2287981 मोबाइल न0-9415402311

लखनऊ 01 सितम्बर 2015 दिन मंगलवार: महिला आॅगनबाड़ी कर्मचारी संघ, उ0प्र0 के अध्यक्ष एवं हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव श्री गिरीश पाण्डेय ने आज यहाॅ लक्षमण मेला मैदान पर आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियो एवं सहायिकाओ के चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-आन्दोलन के आठवें दिन सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि 02 सितम्बर को नौ केन्द्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनो, कर्मचारी संगठनो के आवाह्न पर आम हड़ताल हो रही है, जिसमे आॅगनबाड़ी महिलाओ की न्यूनतम मजदूरी 15,000/- रूपये प्रतिमाह देने सहित देश मे मेहनतकश जनता की मांगो को लेकर यह आन्दोलन किया जा रहा है। जिसमे पूरे देश के 28 लाख महिला आॅगनबाड़ी महिलाये भी हड़ताल में शामिल होकर अपने-अपने सेन्टरो का संचालन बन्द कर कार्यबहिष्कार करेंगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि 02 सितम्बर को लखनऊ चारबाग से दिन मे 11 बजे ट्रेड यूनियनो का एक जुलूश निकाला जायेगा, जो चारबाग, हुसैनगंज, बापू भवन होते हुये विधानसभा पहुॅचेगा। जहाॅ पर सभी ट्रेड यूनियन के नेता सभा को सम्बोधित करेंगे। इस रैली मे आॅगनबाड़ी महिलाये जो अपने अनिश्चितकालीन धरना-आन्दोलन के आठवें दिन फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी की महिलाये धरने पर आयेंगी, वह जुलुश का नेतृत्व भी करेंगी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि विगत् सात दिनों से लक्षमण मेला मैदान में भूखे-प्यासे अपनी जायज मांगो के समर्थन मे आॅगनबाड़ी महिलाये शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है परन्तु सरकार उनके प्रति उदासीन है। संघ ने यह निर्णय लिया है कि अब हम राज्य सकरार द्वारा आयोजित वजन दिवस व पोलियो अभियान तथा अन्य किसी भी कार्यक्रम को भी नहीं करेंगे। जबतक कि संघ के साथ हुये समझौते का पालन व इनका उत्पीड़न बन्द नहीं कर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश की आॅगनबाड़ी केवल केन्द्र द्वारा नियोजित कार्यक्रम को ही अपने सेन्टरो पर रहकर करेंगी। क्योंकि उनके ही द्वारा उन्हें 3000/- व 1500/- रूपये मानदेय दिया जाता। 40 वर्षो मे उन्हें राज्य सरकार द्वारा 2004 के बाद 200/- व 100/- ही दिया गया है। इतने कम वेतन मे इनसे सरकार बधुॅआ मजदूर की तरह काम ले रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार महिला विरोधी है। इसलिए प्रदेश की चार लाख आॅगनबाड़ी महिलाओ के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रखी है। उत्तर प्रदेश की सरकार विकास का ढोल पीट रही है परन्तु इनका विकास नहीं कर रही है। इसलिए संघ ने निर्णय लिया है कि जब तक हमारी मांगो को पूरा नहीं कर दिया जाता है तबतक ये आन्दोलन चलता रहेगा। ये लड़ाई आर-पार की लड़ाई है।

संघ की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती बालेश सैनी ने कहा कि विभाग को त्रिगुट आई.ए.एस. श्री सदाकान्त, श्री मिश्रीलाल व आनन्द कुमार सिंह का काकश बना हुआ था। जिसके कारण विभाग मे त्राहि-त्राहि मची हुई थी। अब उसमे से दो की छुट्टी हो गयी परन्तु निदेशक आनन्द कुमार सिंह जमे हुये है जबतक ये नहीं हटेंगे तबतक कल्याण होने वाला नहीं है। वर्तमान प्रमुख सचिव श्री कुमार कमलेश जी एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी है, इनसे आॅगनबाडि़यो की आशा जगी है। इनसे ही कल्याण होना है।

सभा का नेतृत्व श्रीमती वेत्रलता शर्मा, प्रेमकुमारी यादव, किरन पाठक ने किया। सभा को अन्य पदाधिकारी नीलम पाण्डेय, रामदेवी वर्मा, दीपा तिवारी, कुसुम तिवारी, चन्द्रावती, उर्मीला, सुमन तिवारी, शीवा मिश्रा, राहुल कुमार पाण्डेय, संगम लाल, गिरीश श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला, प्रदीप पाण्डेय, श्रीमती सुलेलता पवार, प्रतिभा त्यागी, सुनीता रोहिला, कुसुम सैनी आदि ने किया।

संघ को आज आठवें दिन आम आदमी पार्टी के नेता आरिफ बशीर, नवजवान भारत सभा की दीपिका, स्तरी मजदूर संगठन की काकुन्दरी, विगुल मजदूर दास्ता के सत्यम, आॅल इण्डिया पुलिस फ्रण्ट के प्रदेश संगठन महासचिव श्री दिनकर कपूर व आॅगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश कोषाध्यक्ष बबिता का समर्थन मिला, जिन्होने अपने सम्बोधन में संगठन को अपना पूरा समर्थन देते हुये सड़क से सदन तक संघर्ष करने की बात कही।

( नीलम पाण्डेय )
महामंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *