राजनीति, प्रशासन, अर्थव्यवस्था तथा योजना (प्लानिंग) में केंद्रीकरण की तेजी से बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ विकेंद्रीकरण की स्थापना के लिए सोशलिस्ट पार्टी ने सभी राज्यों में ‘चौखंभा राज’ सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 1 नवंबर 2014 को पंजाब के जालंधर शहर में आयोजित सम्मेलन से हुई। जालंधर में आयोजित ‘चौखंभा राज’ सम्मेलन का उद्घाटन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. प्रेम सिंह ने और अध्यक्षता जस्टिस राजेंद्र सच्चर ने की। विकेंद्रीकरण की अवधारणा के गंभीर विद्वान व पीयूसीएल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविकिरण जैन सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। श्री जैन ने कहा कि केंद्रीकरण के रहते न सच्चा लोकतंत्र संभव है न समाजवाद। विकेंद्रीकरण लोकतांत्रिक समाजवाद की पूर्व शर्त है। इसीलिए डाॅ. राममनोहर लोहिया ने 26 फरवरी 1950 को चौखंभा राज की अवधारणा प्रस्तुत की थी। इस अवधारणा के तहत सत्ता का गांव, जिला, प्रांत और केंद्र के बीच समान बंटवारा होगा और उसकी शुरूआत गांव से होगी। उन्होंने संविधान के नीति निर्देशक तत्वों और 73वें व 74वें संविधान संशोधनों का हवाला देकर कहा कि इनके आधार पर सत्ता स्थानीय निकायों – पंचायतों और नगरपालिकाओं – को सौंपी जानी चाहिए। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में जस्टिस सच्चर ने कहा कि राजनीतिक सत्ता प्रधानमंत्री और आर्थिक सत्ता चंद पूंजीपतियों के हाथों में सिमट गई है। विकेंद्रीकरण के जरिए यह वर्चस्व तोड़ा जा सकता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवंत सिंह खेड़ा, वरिष्ठ समाजवादी विद्वान अजय सूद (मोगा), प्रो. एसएस छीना (अमृतसर), पंजाबी ट्रिब्यून के पत्रकार हमीर सिंह (चंडीगढ़), पंजाब पंचायत यूनियन के अध्यक्ष हरमेंद्र सिंह मावी (लुधियाना), जत्थेदार केवल सिंह (अमृतसर), पीयूसीएल के वरिष्ठ सदस्य रोषनलाल बत्रा (चंडीगढ़), एडवोकेट जितेंद्रजीत कौर (चंडीगढ़), पानी एक्टिविस्ट पीके राणा (होषियारपुर), आरटीआई एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह कितना (नवां षहर) सोषलिस्ट युवजन सभा (एसवाईएस) दिल्ली के महासचिव षषांक सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया।

पंजाब के कई आंदोलनकारियों, बुद्धिजीवियों और कलाकारों ने सम्मेलन में षिरकत की। इस मौके पर जस्टिस राजेंद्र सच्चर ने डाॅ. एसएस छीना की पंजाबी में लिखित पुस्तक ‘अंडमान ते निकोबार दे टापू अते उत्थों दे लोक’ का लोकार्पण किया तथा सर्वश्री रविकिरण जैन, अजय सूद, हरमेंद्र सिंह मावी, पीके राणा और परमिंदर सिंह कितना को अलग-अलग क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सोषलिस्ट पार्टी की ओर से सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन सोषलिस्ट पार्टी पंजाब सूबा के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह मानसाइया और संचालन महासचिव ओम सिंह सटियाना ने किया।

सम्मेलन में सोशलिस्ट पार्टी पंजाब सूबा ने घोषणा की कि वह ‘चैखंभा राज’ सम्मेलन के फालोअप में पंचायत और नगरपालिका के संविधान प्रदत्त अधिकारों के लिए पूरे सूबे में अभियान चलाएगी। विकेंद्रीकरण के बारे में लोगों की जानकारी/जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें अभियान में शामिल करने के लिए हर जिले में सम्मेलन किया जाएगा। अभियान के तहत मजबूती के साथ धरना, प्रदर्षन और सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। अगला ‘चौखंभा राज’ सम्मेलन केरल के कोचीन शहर में दिसंबर महीने में होगा।

डाॅ. प्रेम सिंह

महासचिव/प्रवक्ता

मो. 9873276726

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *