सोशलिस्ट पार्टी का जॉर्ज फर्नांडीज को सलाम

2 फरवरी 2019

प्रेस विज्ञप्ति
सोशलिस्ट पार्टी का जॉर्ज फर्नांडीज को सलाम

सोशलिस्ट पार्टी जॉर्ज फर्नांडीज के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें सलाम करती है। बाद के दिनों में सांप्रदायिक शक्तियों के साथ गठबंधन करने के उनके विचलन के बावजूद, श्रमिक वर्गों और आमजन के लिए उनकी सेवाएं हर तरह से मान्यता और अभिवादन के योग्य हैं। पादरी के रूप में अपने प्रशिक्षण को छोड़ कर जॉर्ज फर्नांडीज एक युवा समाजवादी के रूप में मुंबई के ट्रेड यूनियन आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने सफाईकर्मियों और अन्य नगरपालिका कर्मचारियों को संगठित किया, उन्हें साहस के साथ उत्साहित किया, अधिकारियों के साथ मुकाबला किया और उनके पक्ष में ठोस उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने फेरीवालों और अन्य घरेलू नौकरों को भी संगठित किया और उन्हें सम्मानजनक हैसियत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने बेस्ट और महाराष्ट्र राज्य परिवहन के कर्मचारीयों के संघर्ष का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश जैसी सम्मानजनक सुविधाएं मिलीं और जिसके चलते हर छह श्रमिकों के बाद एक और कर्मचारी की भर्ती संभव हुई। 1967 में उन्होंने आम मतदाताओं का विश्वास जगाते हुए मुंबई के बेताज बादशाह एसके पाटिल को हराया। इस घटना ने देश भर के युवाओं को प्रेरित किया।
जॉर्ज फर्नांडीज ने 1969 में कच्छ सत्याग्रह में भाग लिया। आपातकाल (1975-1977) के दौरान इंदिरा गांधी के तानाशाही शासन के खिलाफ उनकी बहादुरी भरी लड़ाई भी एक शानदार यादगार है। रेल मंत्री के रूप में उन्होंने कोकण रेलवे जैसा इंजीनियरिंग चमत्कार करने में मदद की। रक्षा मंत्री के रूप में उसने सियाचिन में तैनात जवानों के दिलों के साथ-साथ कारगिल युद्ध जीता।
वे संस्था निर्माता भी थे। बॉम्बे लेबर को-ऑपरेटिव बैंक, जिसने टैक्सी चालकों और रिक्शा चालकों को अपने निजी वाहन रखने और प्राइवेट साहूकारों के चंगुल से बचाने में मदद की।
सोशलिस्ट पार्टी जॉर्ज फर्नांडीज की इन प्रेरक यादों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें सलाम करती है।

पन्नालाल सुराणा
वरिष्ठ सदस्य
राष्ट्रीय कार्यकारिणी
सोशलिस्ट पार्टी


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *