बाबू विश्राम राय के गांव बीबीपुर से निकली पदयात्रा

बाबू विश्राम राय और रामबचन यादव की स्मृति में बीबीपुर स्थित बाबू विश्राम राय की जन्मस्थली से शुरू हुई पदयात्रा को संबोधित करते हुए मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पांडे ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ स्कूलों को बंद कर रही है वहीं दूसरी तरफ शराब के ठेके खोल रही, इससे सरकारों के दिवालियापन का एहसास होता है। देश में शिक्षा जरूरी है की शराब यह सरकारों को तय करना होगा।

डॉक्टर पांडे ने कहा कि एक समान शिक्षा लागू कर देश में समानता लायी जा सकती है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल के 2015 के फैसले को सरकार लागू करें ताकि सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें अगर ऐसा होता है तो सरकारी स्कूल बेहतर होंगे और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।

किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि हमारा गांव हमारा सवाल पदयात्रा जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास करेगी। यह यात्रा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, अच्छा स्कूल बनाने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य की जा रही है। 

पदयात्रा विश्राम राय के गांव बीबीपुर से महुवार, तहबरपुर, टीकापुर, मेढ़ी, लारपुर, ददरा, धनियाकुड़ी, इसरपार, नूरुद्दीनपुर, भीरू की पुलिया, पंडिताइन की पुलिया, मंझारी, जनईगंज, होते हुए आतापुर पहुंची।

यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान समिति के महेंद्र यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्प महासंघ के  अध्यक्ष संतोष धरकार, दादर पीजी कॉलेज बलिया के छात्र नेता व पूर्व अध्यक्ष निशांत राज सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, उत्कर्ष शुक्ला, मंदुरी किसान आंदोलन के नंदलाल, दिनेश मास्टर, रविंद्र यादव, गुड्डू, प्रेमचंद भारती, निजामाबाद सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी श्याम सुंदर मौर्य, साहबदीन बलिराम बनारस से चलकर आए मुस्तफा सामाजिक न्याय के नेता राजेंद्र, अवधेश यादव, विनोद यादव, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक यादव, लखनऊ से आये अशोक कुमार आदि लोग पदयात्रा में शामिल रहे। 

जारी करता:

 वीरेंद्र यादव

 महासचिव

 पूर्वांचल किसान यूनियन 

मोबाइल नंबर: 983830151


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *