दिल्ली प्रदेश पार्टी कार्यालय में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की अहम बैठक

दिल्ली प्रदेश पार्टी कार्यालय में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की अहम बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रेणु गंभीर की अध्यक्षता में बैठक में दिल्ली प्रदेश के सक्रिय सदस्यों ने शिरकत की।

पार्टी की मीटिंग में तय किया गया कि 22 मार्च को दिल्ली में पार्टी राज्य सम्मेलन का आयोजन करेगी । जिसमें पार्टी के आगे के कार्यक्रम और रूपरेखा पर चर्चा होगी । राज्य सम्मलेन के मौके पर सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई। इसके साथ ही मीटिंग में तय किया गया कि डॉ लोहिया जयंती (23 मार्च) के मौके पर हर साल की तरह एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिसमें डॉ लोहिया के सिद्धांतों और नीतियों पर चर्चा होगी।

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्याम गंभीर, रेणु गंभीर, महेन्द्र यादव, मोहम्मद कय्यूम, नीरंजन, नीरज, हिमकर और कई साथियों ने शिरकत की।

रेणु गंभीर
प्रदेश अध्यक्ष,
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *