इरोम शर्मिला के जन्मदिन के मौके पर सोशलिसट पार्टी की मांग: अफ्सपा रद्द हो

पूरे देश में अंहिसात्मक आंदोलन की प्रतिक बन चुकी इरोम शर्मिला को उनके जन्मदिन 14 मार्च के मौके पर सोशलिसट पार्टी की तरफ से बधाई । सोशलिस्ट पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो डंके की चोट पर अफ्सपा हटाने और इरोम शर्मिला को नई ज़िंदगी देने की मांग करती है। सोशलिस्ट पार्टी ने समय – समय पर इरोम के समर्थन में आंदोलन और अनशन भी किया है। पार्टी की राष्ट्रीय इकाई में भी इरोम शर्मिला के समर्थन में प्रस्ताव पारित हो चुका है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मणिपुर जाकर इरोम शर्मिला से मुलाक़ात भी की है। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया ने इरोम शर्मिला के समर्थन में जंतर मंतर पर धरने का आयोजन भी किया ।

बावजूद इसके केन्द्र सरकार ने अभी तक इरोम शर्मिला के वाजिब मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। पिछले 15 वर्षों से संघर्ष कर रही इरोम शर्मीला के समर्थन में सोशलिस्ट पार्टी अपने देश भर के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। हमारी मांग है कि सुरक्षा बल विशेषाधिकार कानून (असम व मणिपुर) 1958 को तुरंत हटाया जाना चाहिए। भारत के सभी लोकतंत्र और अहिंसा में विश्‍वास रखने वाले नागरिकों को पुरजोर तरीके से ये मांग उठानी चाहिए ।

रेणु गंभीर
प्रदेश अध्यक्ष
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *