सोशलिस्ट हरित गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे व एस. आई. आर. रद्द कराने को लेकर चल रहे आंदोलन के साथ, 5 नवम्बर को प्रदर्शन का ऐलान

दिनांकः 29 अक्टूबर, 2026

सोशलिस्ट हरित गठबंधन जो सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), इण्यिा ग्रीन्स पार्टी, वोटर्स पार्टी इण्टरनेशनल, राइट टू रिकाल पार्टी, तमिल नाडू ग्रीन पार्टी व आदर्श संग्राम पार्टी का गठबंधन है मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे व विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द कराने को लेकर चल रहे आंदोलन के साथ है और काॅकरोच जनता पार्टी के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर निम्नलिखित मांगे रखता है।

1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें और उन्हें मतदाता सूचियों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए दण्डित किया जाए।

2. विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया रद्द की जाए और सामान्य तरीके ने नाम जोड़ने-घटाने की प्रक्रिया ही मान्य की जाए।

3. काटे गए नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 का इस्तेमाल किया जा रहा जबकि यह नए मतदाता के लिए होता है और उसे फार्म पर यह कहना पड़ता है कि वह पहले कभी मतदाता नहीं था। अतः काटे गए नाम जोड़ने के लिए नया फार्म बनाया जाए।

4. इलेट्रानिक वोटिंग मशीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। वी.वी.पी.ए.टी. भी विश्वासनीय नहीं है अतः उसे भी खारिज किया जाए। 100 प्रतिशत वी.वी.पी.ए.टी. की गिनती भी सुनिश्चित नही ंकर सकती कि मत सही डाले गए हैं।

5. मतपत्र वापस लाया जाए और सारे चुनाव उसी से कराए जाएं।

6. 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त व दोनों आयुक्तों के चयन सम्बंधित कानून में जो संशोधन किया गया है उसे वापस लिया जाए।

7. इससे पहले हुए नीट परीक्षा लीक के खिलाफ आंदोलन में आत्महत्या किए छात्रों के परिजनों को जो 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की बात सरकार ने मानी थी वह भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

5 नवम्बर को काॅकरोच जनता पार्टी के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सोशलिस्ट हरित गठबंधन दिल्ली में एक प्रदर्शन करेगा।

संदीप पाण्डेय, सुरेश नौटियाल, आकाश वर्मा

सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), इण्डिया ग्रीन्स पार्टी,  सोशलिस्ट युवजन सभा

0522 2355978, 3564437 8860072030 9718712321

श्रीकृष्ण स्वामी, वंदना पाण्डेय

काॅकरोच जनता पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया)

9150350341 8384086320


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *