सेवा मेंः श्री योगी आदित्यनाथ
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ
दिनांकः 29 अप्रैल, 2020
आदरणीय मुख्य मंत्री महोदय,
आपसे निवेदन है कि हमारे जनपद उन्नाव के चार विकास खण्ड औरास, मियागंज, सफीपुर व हसनगंज फल पट्टी घोषित हैं। 20 मई, 2020 से आम की टूट चालू हो जाएगी। इधर लाॅकडाऊन घोषित किया गया है। यदि हमारे आम की पंजाब, दिल्ली, नागपुर, हैदराबाद, आदि जगहों पर भेजे जाने की व्यवस्था नहीं की गई तो फल सड़ जाने का अंदेशा है जिसके परिणामस्वरूप पहले से ही त्रस्त किसान पर और मार पड़ेगी।
अतः आपसे अनुरोध है कि प्रदेश की घोषित फल पट्टी क्षेत्रों में विपणन हेतु मण्डी खोली जाएं और समुचित विपणन व्यवस्था कराई जाए।
आपकी महान दया होगी।
अनिल मिश्र, अध्यक्ष, सोशलिस्ट किसान सभा, ग्राम खानपुर पीरअली, विकास खण्ड मियागंज, जिला उन्नाव, मोबाइलः 8707449208 आवेज़ बेग, 6393274690, हुमायूं बेग, 9559054940


Leave a Reply