प्रतिः राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया)

विषयः 7 व 8 फरवरी, 2016 को इलाहाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पदाधिकारियों होने वाली बैठक हेतु निमंत्रण।

प्रिय साथी,
आप सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक में सादर आमंत्रित हैं जिसका विवरण निम्नलिखित है।

दिनांक व दिनः 7 व 8 फरवरी, 2016, रविवार (7 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 8 फरवरी को पदाधिकारियों की बैठक होगी)

स्थानः स्वाराज विद्यापीठ, 21-बी मोतीलाल नेहरू मार्ग, इलाहाबाद-211002 (इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के सामने),
फोनः 0532 2466798, 9235406243,

रेलवे स्टेशन प्रयाग से आधा कि.मी. मुख्य मार्ग पर आकर बाएं मुड़ें और इलाहाबाद जं. से 6 कि.मी. दूर

एजेण्डाः 1. पिछली बैठक के कार्यवृत को स्वीकृति, 2. बिहार चुनाव के बाद देश की बदली स्थिति पर विचार-विमर्श, 3. उ.प्र. में पंचायत चुनावों में सफलता की रपट, 4. आने वाले साल में उ.प्र., पंजाब, मणिपुर, असम, आदि राज्यों में होने वाले चुनावों हेतु पार्टी की तैयारी की समीक्षा, 5. विभिन्न राज्यों की रपट, 6. चुनाव सुधार जनजागरण अभियान की समीक्षा, 7. अयोध्या में सर्व धर्म सद्भाव केन्द्र को पार्टी का समर्थन देने पर विचार, 8. पार्टी संगठन मजबूत करने हेतु विचार-विमर्श जिसमें पार्टी का कोष स्थापित करना प्रमुख बिंदु रहेगा, 9. सोशलिस्ट युवजन सभा, महिला सभा, किसान सभा, मजदूर सभा के कार्यों की समीक्षा, 10. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के खाते की आॅडिट रपट को स्वीकृति, 11. अध्यक्ष की अनुमति से कोई अन्य विषय।

सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से आग्रह है कि अगले दिन, 8 फरवरी, 2016, को भी अतिरिक्त चर्चा हेतु इलाहाबाद रुकने का कार्यक्रम बना कर आएं।

इस बैठक के बाद 3 बजे से 4 बजे तक इस स्थान पर एक छोटे से सार्वजनिक कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्षा ऋचा सिंह का सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *