प्रिय साथी,
               
सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), उ.प्र. राज्य इकाई के तत्वावधान में वार्षिक सम्मेलन सीतापुर जिला के ग्राम कान्हमऊ, निर्माण उद्योग विकास परिषद के परिसर में 2 व 3 मई, 2015 को होना तय हुआ है। इस सम्मेलन में आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया अपने आने की सूचना अवष्य दें।

कार्यक्रम:

2 मई, 2015

11 बजे से 1 बजे दिन तक – उद्घाटन सत्र
– स्वागताध्यक्ष का भाषण , उद्घाटक का भाषण, अध्यक्ष जी का भाषण।
– द्विवार्षिक रिपोर्ट- सूचनाएं सचिव पेष करेंगे।

अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे शाम तक – प्रस्ताव पर चर्चा।

3 मई, 2015

09 बजे से 2 बजे तक – राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा, फैसले

संगठन चुनाव – राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय समिति के 31 सदस्यों का चुनाव होगा।

हर जिले से तीन प्रतिनिधि (जिनके नाम पते स्वागताध्यक्ष को दिनांक 25 अप्रैल 2015 तक प्राप्त होने चाहिए) चुनाव में मत दे सकेंगे। चुनाव लड़ सकेंगे।
– चुनाव अधिकारी की नियुक्ति राष्ट्रीय समिति की 1.5.2015 के दिन होने वाली बैठक में की जाएगी।
– चुनाव – समय सारणी तारीख 2.5.2015 प्रातः 9 से रात 8 बजे तक पर्चे दाखिल करना। तारीख 3.5.2015 प्रातः 8 से 10 बजे तक प्रत्याषी का नाम वापस लेना। दिन में 11 बजे से 2बजे तक जरुरी हो तो मतदान। 3 बजे नतीजों की घोषणा।

सम्मेलन स्थल कैसे पहुचेंः
       
कान्हमऊ लखनऊ से सीतापुर मार्ग पर लखनऊ से करीब 55 कि.मी. पर स्थित सिधौली कस्बे से पांच कि.मी. सिधौली-बिस्वां मार्ग पर मुख्य मार्ग पर ही स्थित है। कान्हमऊ में निर्माण उद्योग विकास परिषद के कार्यालय का पता पूछ कर आ जाएं।

       
लखनऊ में कैसरबाग बस स्टैण्ड से बिस्वां जाने वाली बस ले लें जो आपको कान्हमऊ गांव स्थित निर्माण उद्योग विकास परिषद के केन्द्र पर ही उतारेगी। ये बसें लगातार चलती रहती है।

कार्यक्रम स्थल पर अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।

अनुराग आग्नेय, 08175031060 दीपक षर्मा 0817503162 अनुराग कुमार 09984491368

हमें सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के सम्मेलन में आपका इंतजार रहेगा। यदि आप हमें अपने आने की पूर्व सूचना दे सकेंगे तो हम आपका बेहतर खयाल रख पाएंगे।

भवदीयः
डाॅ. शुचिता कुमार
राज्य अध्यक्ष , सोषलिस्ट पार्टी इण्डि़या
मोबाइल 8175031061

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *