सोशलिस्ट पार्टी दिल्ली राज्य सम्मेलन (26 अप्रैल, 2015)

प्रिय साथियों

सोशलिस्ट पार्टी दिल्ली का राज्य सम्मेलन 26 अप्रैल (रविवार) 2015 को 11 AM से 12 नंबर, चेम्स फोर्ड रोड, नई दिल्ली में होना तय हुआ है। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता जस्टिस राजेन्द्र सच्चर करेंगे। इस मौके पर पार्टी के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ प्रेम सिंह, वरिष्ठ समाजवादी श्याम गंभीर, दिल्ली इकाई की अध्यक्ष रेणु गंभीर, मजदूर नेता हरभजन सिंह सिद्धू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल नौरिया समेत कई समाजवादी नेता मौजूद रहेंगे।

हमारी हार्दिक इच्छा है कि दिल्ली के सभी प्रतिबद्ध समाजवादी साथी सम्मेलन में शामिल हों। सोशलिस्ट पार्टी का लक्ष्य महान समाजवादी चिंतकों और नेताओं के सपने को साकार करना है। ये सपना देश में एक समाजवादी सरकार तथा व्यवस्था कायम करके ही पूरा हो सकता है। सम्मेलन में आप सादर आमंत्रित हैं।

रेणु गंभीर
प्रदेश अध्यक्ष,
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *