“रोजगार बने मौलिक अधिकार” सोशलिस्ट युवजन सभा के प्रदेश सम्मेलन में हुआ प्रस्ताव पारित

रोजगार बने मौलिक अधिकार
आज सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की युवा इकाई सोशलिस्ट युवजन सभा द्वारा युवा और महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन महात्मा गांधी हाई स्कूल, बिल्लारी, मुरादाबाद में आयोजित किया गया । युवा और महिला अधिकारों को लेकर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पांडे ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय है, एक तरफ सरकार की नीति पूंजीवाद के पक्ष में देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पंहुचाने की चल रही है ,सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है और देश के शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेलने की मजबूर है । डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने देश में समरसता की विचारधारा को धरातल पर लाने हेतु अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देने का समर्थन किया ।वहीं इस कार्यक्रम में किसान आंदोलन से जुड़े प्रोफेसर राकेश रफीक ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष जिसमें आम नागरिक संगठनों की भी भागीदारी हो तैयार करने की बात कही । युवा और महिला अधिकारों पर आयोजित इस सम्मेलन में आम सहमति से रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने ,देश में रिक्त पड़े कुल सरकारी पदों को तत्काल चुनाव बाद भरने ,सरकारी विभागों में संविदा /ठेका प्रथा खत्म करने ,पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने ,भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क आवेदन तथा प्रत्येक शिक्षित डिप्लोमाधारी,स्नातक युवा को वार्षिक न्यूनतम 1 लाख रुपए के रोजगार की गारंटी कानून मनरेगा की तर्ज पर बनाने की मांग की । आज सोशलिस्ट युवजान सभा द्वारा आयोजित इस युवा और महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन सोशलिस्ट किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रेम कुमार ने की । इस कार्यक्रम में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मीनाक्षी सिंह ने महिला अधिकारों के प्रति उनको जागरूक किया । वहीं इस सम्मेलन में सोशलिस्ट युवजन सभा के अध्यक्ष ओम द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव अहमद खान, युवा शक्ति संगठन से गौरव सिंह, , भरत कुमार सहित कई वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग को प्रमुख मुद्दा बनाने पर अपने विचार रखे ।इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवा ,महिलाओं ने अपने उपस्थिति दी और सोशलिस्ट युवजन सभा के रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग के लिए लाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया ।
आज महात्मा गांधी हाई स्कूल में आयोजित युवा महिला अधिकार सम्मेलन के दूसरे चरण में सोशलिस्ट युवजन सभा की प्रदेश इकाई ने संजू अंबेडकर, उजमा, रूपवती, बिंदु मुरादाबाद से, कानपुर देहात से रणविजय और सुनील यादव ,हरदोई से भारत चौधरी ,मधु गुप्ता , अतीक अहमद ,वीरेंद्र कुमार ,लखीमपुर खीरी अशफाक अहमद ,गुफरान ,रमेश शर्मा का नाम शामिल किया गया ।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *