आजमगढ़ में नीट छात्रा की आत्महत्या के बाद किसान संगठनों ने एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की

आजमगढ़ में नीट छात्रा की आत्महत्या के लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार, तत्काल दें इस्तीफा

आजमगढ़ 19 जुलाई 2026। आजमगढ़ में नीट छात्रा की आत्महत्या के लिए सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार बताते हुए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करते हुए एनटीए को भंग किया जाए। नीट छात्रों के आत्महत्या की आग हमारे शहर पहुंच गई है। भ्रष्ट-संवेदनहीन व्यवस्था से बढ़ता अविश्वास हमारे बच्चों को फंदा लगाने और नौनिहाओं की लाशों को कफ़न में लपेटने को मजबूर कर रहा है। 

किसान नेता राजीव यादव और वीरेंद्र यादव ने बताया कि नीट छात्रा की आत्महत्या के बाद सिविल लाइन, आजमगढ़ स्थित आवास पर गए जहां छात्रा के मामा से मुलाक़ात हुई उन्होंने कहा कि घटना से परिवार काफी आहत है एक दो दिन बाद आइए तो बात करते हैं। 

किसान नेताओं ने कहा कि एक अट्ठारह-उन्नीस साल की छात्रा जिसका नाम सृष्टि यादव था उसे अभी इस संसार को देखना था और कुछ करने की चाहत में ही वो नीट की परीक्षा दे रही थी पर भ्रष्ट संवेदनहीन व्यवस्था ने उसकी जान ले ली। पहली बार नीट पेपर लीक के बाद परिणाम न आने पर दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुई थी। यह आत्महत्या नहीं छात्रों के विश्वास की हत्या है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए से विश्वास उठ चुका है। छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और अब बेटी की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया है। 

किसान नेताओं ने कहा कि नीट छात्रों के आत्महत्या की आग हमारे आजमगढ़ तक पहुंच गई है। सरकार जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे आंदोलनकारियों की मांग न मानकर सोनम वांगचुक का दिन दहाड़े देश की राजधानी में सफेद चादर से ढककर अपहरण कर रही है। आइसा की नेहा, मनीष समेत कई छात्र भूख़ड़ताल पर हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। यह किसानों-मजदूरों के बेटी-बेटा की जिंदगी बचाने की लड़ाई है इसे अंतिम दम तक लड़ा जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता विनोद यादव और अवधेश यादव शामिल रहे।

राजीव यादव, वीरेंद्र यादव 

9452800752


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *