गरीब और असहाय लोगों को बांटी खाद्य सामग्री, मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त संदीप पांडे के आह्वान पर

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता व मैगसेसे पुरस्कृत डॉक्टर संदीप पांडे के सहयोग से लॉकडाउन व अन्य कारणों से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री किट वितरित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार निवासी ग्राम फतेहपुर नत्था तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद विगत एक दशक से डॉक्टर संदीप पांडे के संपर्क में है और उनके कार्यक्रमों में भागीदारी करते रहे हैं। प्रेम कुमार ने बताया कि उनके द्वारा लॉकडाउन और कई कारणों से परेशान हाल परिवारों तक खाद्य सामग्री किट का वितरण राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में किया गया है।

प्रेम कुमार के अनुरोध पर डॉक्टर संदीप पांडे ने नगर बिलारी की मलिन बस्ती मोहल्ला अब्दुल्ला व आसपास रहने वाले अति गरीब व परेशान हाल 100 लोगों के लिए रमजान किट की व्यवस्था की है। जिसमें 5 किलो आटा आधा किलो दाल आधा किलो खजूर आधा लीटर सरसों का तेल 2 किलो आलू व आधा किलो का ईद की विशेष डिश सिवई को पैकेट में शामिल किया गया है। इसकी व्यवस्था नगर के जाने-माने समाजसेवी मोहम्मद आसिफ कमल एडवोकेट के आवास पर की गई। उनके बेटे मोहम्मद शान ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ ऐसे गरीब परिवारों को सूचीबद्ध किया। उन्हें घर घर यह किट पहुंचाई गई।

डॉक्टर संदीप पांडे के निर्देशानुसार किसी तरह का फोटो नहीं खींचा गया और गरीब के मान सम्मान पर भी पूरा ध्यान रखा गया। खाद्य सामग्री किट वितरण कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग मोहम्मद नाजिम नूरी, सादिक अली, आकिब अंसारी, मोहम्मद नदीम अंसारी, फैजान फैसू,अब्दुल कादिर उर्फ मुन्ना आदि का रहा। किट वितरण कार्यक्रम का प्रबंधन प्रेम कुमार और मोहम्मद आसिफ कमल एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।

[responsive_youtube https://youtu.be/ahBopVekGiU]


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *