बिहार के छपरा जिला में बाढ़ पीड़ितों की मदद में सोशलिस्ट युवजन सभा के साथी लगातार लगे हुए हैं

बिहार के छपरा जिला में कई प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। कई गांव के लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। बहुत सारे घर तबाह हुए हैं। सोशलिस्ट युवजन सभा के साथी राहत कार्य में लगातार लगे हुए हैं। नीरज कुमार के नेतृत्व में पिंटू सिंह, जयनारायण यादव, ओम प्रकाश, अश्फाक, आनंद कुमार सिंह, राजेश यादव, बन्ने लाल, घनश्याम इत्यादि लगातार राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। राशन पहुंचाने से लेकर त्रिपाल बाँटने तक का काम लगातार चल रहा है। 60 परिवारों को दो समय का भोजन से शुरुआत हुई थी। अब लगभग 260 परिवारों के घर तक भोजन पहुंचा रहे हैं। 80 त्रिपाल अभी तक लोगों में बांटे गए हैं। बहुत से परिवार को अभी भी त्रिपाल इत्यादि की जरूरत हैं।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *