दिल्ली नगर निगम चुनाव

7 अप्रैल 2017
प्रेस रिलीज़
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) नगर निगम चुनाव में सामाजिक न्याय की पक्षधर पार्टियों का समर्थन करेगी
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की दिल्ली इकाई ने फैसला किया है कि आगामी 23 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों में सामाजिक न्याय और समाजवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. नगर निगम की जिन सीटों पर जनता दल (यूनाइटेड) और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वहां सोशलिस्ट पार्टी उनके उम्मीदवारों की छवि और योग्यता के आधार पर समर्थन करेगी. जहाँ इन पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं हैं, वहां पार्टी सामजिक न्याय और समाजवाद की धारा वाली अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी.

योगेश पासवान
महासचिव व प्रवक्ता
मोबाइल : 9911395971


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *