सेवा मेंः माननीय द्रौपदी मुर्मू जी
राष्ट्रपति, भारत सरकार
दिनांकः 16 अक्टूबर, 2026
विषयः मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा व विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द किए जाने हेतु।
आदरणीया महोदया,
भारत इस समय एक सांविधानिक संकट का सामना कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों की प्रक्रिया के साथ मनमाना छेड़छाड़ किया है। इससे इन चुनावों में चुनी गई सरकारों की वैधता पर ही सवाल ख़ा हो गया है।
आपसे आग्रह है कि मुख्य चुनाव आयंक्त ज्ञानेश कुमार कर इस्तीफा लिया जाए और जिन चुनावों में मतदाता सूचियों के साथ छेड़छाड़ हुई है वे पुनः कराए जाएं। ज्ञानेश कुमार के रहते जो विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ उसे रद्द किया जाए। चुनाव आयोग ने दूसरा सांविधानिक संकट यह खड़ा कर दिया है कि वह भारत के नागरिकों के विभिन्न पहचान पत्रों में से किसी को भी नागरिकता का आधार मानने को तैयार नहीं।
उम्मीद है आप देश के सामने खड़े हुए सांविधानिक संकटों का हल निकालेंगी। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा व विशेष गहन पुनरीक्षण तो तुरंत रद्द होने चाहिए।
धन्यवाद,
(संदीप पाण्डेय)
प्रधान महासचिव, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया)
सम्पर्कः 8545072646 (रामेन्द्र यादव), 9793125579
(अमित मौर्य)


Leave a Reply